भोलेनाथ की भक्ति और लगन से पढ़ने की प्रवृत्ति से मिली "खुशबू" को यश-कीर्ति

संवाद यात्रा /जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़ / अनंत थवाईत 


सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा की छात्रा खुशबू देवांगन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 कक्षा की परीक्षा परिणाम मे उत्कृष्ट 10 स्थान ( टाप 10) मे अपना नाम दर्ज कराते हुए जांजगीर-चांपा जिले को गौरवान्वित किया है.उसकी इस सफलता से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और छात्रा  खुशबू देवांगन के परिवार तथा उनके शुभचिंतक हर्षित हैं. 


परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही खुशबू देवांगन के सर्वोच्च 10 प्रावीण्य सूची (टाप 10) मे मे स्थान मिलने की सूचना मिली तो लोग उसको घर जाकर बधाई देने लगे  और पत्रकारों ने भी उसकी सफलता की कहानी उसकी जुबानी के समाचार प्रकाशित, प्रसारित करने लगे. कोई उनकी परीक्षा मे मेहनत,तो कोई उसकी पारिवारिक स्थिति,तो कोई भविष्य की योजना को लेकर खबर देते रहे लेकिन इन खबरों के बीच छात्रा खुशबू देवांगन की दिनचर्या से जुड़े एक अनछुए पहलू भी है जो उसकी सफलता की कहानी गढ़ने मे उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने मे सहायक रहा है .और वह है खूशबू देवांगन की भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा भक्ति और विश्वास.


कदंब चौक के पीछे रामबांधा तालाब के किनारे साल भर पहले शिवपंचायत मंदिर का निर्माण हुआ है जन सहयोग से बने इस शिव पंचायत मंदिर निर्माण में खुशबू देवांगन के परिवार की प्रमुख भूमिका रही है. खूशबू देवांगन प्रति दिन इस मंदिर मे सेवा करती रहती है और वह भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास रखती है.

 विश्वविख्यात शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी व्यास पीठ से छात्रों को हमेशा कहते रहते हैं कि  खूब मेहनत से पढ़ो और साथ मे श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का मंत्र जपते हुए शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करें. खूशबू देवांगन ने भी इस बात को आत्मसात किया और एक ओर मेहनत से पढाई की और दुसरी ओर पढ़ाई मे अच्छी सफलता की कामना करते हुए भोलेनाथ की भक्ति मे भी लीन रही .

टिप्पणियाँ