भाजपा नगर मंडल चुनाव: चार नाम आए सामने. संतोष थवाईत एवं राजेन्द्र तिवारी मे से एक का अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना
संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत
आठ दिसंबर को भाजपा नगर मंडल चांपा की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक मे मंडल चुनाव संबंधी चर्चा हुई.निर्वाचन अधिकारी के समक्ष चार नाम सामने आए जिसमें संतोष थवाईत (चाबू) वर्तमान महामंत्री राजेंद्र तिवारी,पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार देवांगन तथा प्रमोद कुर्रे शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार सिंगसर्वा ने चांपा मंडल मे सर्वसम्मति से चुनाव कराने का अनुरोध करते हुए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की .जिस पर किसी एक के नाम की सहमति नहीं बनी और मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जिसमें संतोष थवाईत, राजेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार देवांगन एवं प्रमोद कुर्रे शामिल हैं. इन चारों के नाम समन्वय समिति के पास भेजा जाएगा . समन्वय समिति इन्हीं मे से एक नाम तय करेगी. परिस्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि विचार विमर्श के बाद संतोष थवाईत या राजेन्द्र तिवारी मे से किसी एक के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए मुहर लग सकती है.
इस बैठक मे भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास महामंत्री महावीर सोनी , राजेन्द्र तिवारी राम खुबवानी छत्तीसगढ़ हाथ करघा संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन, छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन,पूर्व जिला महामंत्री ग्यारसी मोदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद संतोष जब्बल, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनंत थवाईत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय. श्रीमती शशि राठौर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती जया गोपाल, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा ,डा.धनेश्वरी जाग्रति पूर्व मंडल पदाधिकारियों मे पीतांबर अग्रवाल महाराजा सीता राम गुहा , गोविन्द देवांगन,राम बल्लभ सोनी , जागेश्वर केसरवानी, सुधीर गर्ग राजेश थावाणी , नरेंद्र ताम्रकार,किशोर मोदी,शुभाष शर्मा, विक्रांत बघेल ,संजय पाठक ईश्वर कसेर आदि के साथ ही मंडल के बुथ अध्यक्ष एवं पूर्व पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे .









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें