दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे, औचित्य हीन हो चुके यातायात सूचना बोर्ड को काट कर किनारे किया गया
संवाद यात्रा/ जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत
बेरियर चौक केबीसी बिल्डिंग के सामने चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा छै सात वर्ष पहले भारी वाहन प्रवेश निषेध का बोर्ड लगाया गया था जो क्षतिग्रस्त हो गया था और चौराहे पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था.समय के साथ औचित्यहीन हो चुके इस क्षतिग्रस्त बोर्ड को चौक के दुकानदार अनंत थवाईत (पत्रकार) ने यातायात पुलिस वीरेन्द्र कश्यप की उपस्थिति मे गत शनिवार शाम को कटवाकर सड़क किनारे किया.
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले यातायात पुलिस द्वारा बेरियर चौक से घठोली मार्ग तरफ भारी वाहन प्रवेश निषेध किया गया था और निषेध के समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे का उल्लेख करते हुए बोर्ड लगाया गया था लेकिन अब बेरियर चौक से घठोली मार्ग पर भारी वाहन प्रवेश निषेध को समाप्त कर दिया गया है और चौबीस घंटे उक्त रास्ते से भारी वाहनों का आवागमन होने लगा है.ऐसी स्थिति मे एक ओर अब उक्त सूचना बोर्ड की कोई आवश्यकता नहीं रही तो दूसरी ओर बोर्ड क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना दुर्घटना की आंशका बनी रहती थी. इस कारण उक्त बोर्ड को हटाना जरूरी हो गया था.
बेरियर चौक मे यातायात सिपाहियों की नियमित ड्यूटी भी लगती है और उन्हें भी मालूम है कि अब उस पुराने बोर्ड के बजाय नए सूचना बोर्ड की जरूरत है . लेकिन उक्त क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटाने और नए सूचना बोर्ड लगाने के लिए वे अपने उच्चाधिकारियों के निर्णय और आदेश पर निर्भर थे. इस स्थिति को देखते हुए फिलहाल अभी पुराने क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटा कर उसे किनारे कर दिया गया है और नए सूचना बोर्ड लगाने का इंतजार है.











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें