केन्द्र सरकार की योजना एवं पार्टी की रीति नीति को जन जन पहुंचाने की संकल्प के साथ महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर संपन्न

संवाद यात्रा जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ अनंत थवाईत


गत 28.29.30 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वल्लभाचार्य जी की जन्मस्थली चंपारण मे संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर मे केन्द्र सरकार की योजना एवं पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने  संकल्प लिया गया।

प्रशिक्षण शिविर मे शामिल होकर लोटे महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कि तीन दिन चले इस प्रशिक्षण शिविर मे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत , भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी  श्रीनिवासन, पवन साय धरम लाल कौशिक, सुनील सोनी, रेखा गुप्ता, अंजू वारसी, दीपाली पांडे , राम प्रताप सिंह, प्राची पाटिल,रंजना साहू , विभा राव, चंद्रकांति वर्मा ,शताब्दी पांडे  महामंत्री विभा अवस्थी चंपा देवी पावले, के साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य स्थायी आमंत्रित सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला अध्यक्ष महामंत्री विशेष रुप से उपस्थित थे । 

श्रीमती संगीता पाण्डेय ने आगे बताया कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं ने महिला मोर्चा की बहनों को पार्टी की रीति नीति घर घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। और प्रधानमंत्री मोदी के जन हितैषी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आव्हान किया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें सांसद सुश्री सरोज पांडे  अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा गया, श्याम बाई साहू द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया गया ।‌प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत द्वारा स्वागत भाषण एवं वृत लिया गया।  मुख्य वक्ता सुश्री सरोज पांडे ने महिला मोर्चा की बहनों को कमर कस कर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे जिस प्रकार महिला मोर्चा ने जाकर मेहनत की उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ मे मिशन 2023 के लिए भी तैयार रहें।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

सुबह हो या शाम ,हर क्षण आनंदित करता है आनंदम धाम यहां होती है वृंदावन के निधिवन की दिव्य अनुभूति आनंदम धाम रिसोर्ट मे है सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आश्रम