थवाईत तंबोली महिला समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समाज के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी हुई शामिल

संवाद यात्रा /जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़ /अनंत थवाईत 



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थवाईत तंबोली महिला समिति चांपा द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया गया. इस आयोजन मे थवाईत तंबोली महिला समिति के सदस्यों के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी शामिल हुई.

समिति की पदाधिकारी एवं शिक्षिका श्रीमती ममता थवाईत और श्रीमती उत्तरा थवाईत के संचालन मे हुए इस योग कार्यक्रम मे समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अनुलोम-विलोम, कपाल भारती भ्रामरी ,वृक्षासन ,ताड़ासन सूर्य-नमस्कार आदि विभिन्न आसनों के साथ प्रणायाम किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन मे सीमा थवाईत,किरण थवाईत, कविता थवाईत, नमिता थवाईत,रीता थवाईत, भगवती थवाईत, ऋचा थवाईत, ममता थवाईत,उत्तरा थवाईत,चंचला थवाईत, आरती थवाईत, स्वाति थवाईत,मधु थवाईत, गीता थवाईत, के साथ ही श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती सुभद्रा दुबे , श्रीमती अन्नु सोनी आदि ने अपनी सहभागिता निभाई.

योग कार्यक्रम समापन पश्चात उपस्थित लोगों को श्रीमती उत्तरा थवाईत के सौजन्य से स्वल्पाहार कराया गया.

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।