ढलते शाम के अंधेरे मे , तीन सवारी आए पुलिस के घेरे मे राखी त्योहार के पहले पुलिस ने मनाया चालानी त्योहार

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत


आज शाम ढलते ही बेरियर चौक केबीसी बिल्डिंग के पास स्थानीय पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। त्योहारी सीजन के चलते आवागमन मे गहमागहमी थी। बाजार से खरीददारी कर के लोग अपने अपने धुन मे वाहन चलाते हुए अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे पर उन्हें नहीं मालूम था कि राखी त्योहार के पूर्व पुलिस द्वारा चालानी त्योहार मनाई जा रही है । दोपहिया वाहनों मे तीन सवारी बैठकर जैसे ही वे बेरियर चौक पहुंचते वैसे ही पुलिस के जवान उन्हें घेर लेते थे, और फिर चालानी कार्रवाई करते रहे ।

उल्लेखनीय है कि बेरियर चौक के पास जब भी वाहन चालकों पर कार्रवाई होती है अधिकतर शाम ढलते ही होती है । दिन भर के कामकाज निपटाकर लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं तो जल्दी वापस लौटने की  धुन मे मस्त रहते है ‌और इसी मस्ती के आलम मे वे पुलिस के घेरे मे आ जाते हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।

छात्रों के लिए परीक्षा ही अंतिम मंजिल नहीं है - श्रीमती अंजना सिंह परिहार बोर्ड परीक्षा के समय छात्रों में उत्पन्न तनाव को शिक्षक पालक मिलकर दुर करें।