चांपा मे बुधवार बंद सफल रहा : दूसरे व्यापारियों के लिए मिशाल बना गल्ला किराना व्यापारी संघ

 संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत

गुमाश्ता एक्ट के तहत पहले चांपा मे बुधवार को कारोबार बंद रहता था। धीरे धीरे यह बंद हाशिए मे चला गया और सभी व्यापारियों की दूकाने खुलने लगी ।

पिछले दिनों गल्ला किराना व्यापारी संघ ने बुधवार को अपनी अपनी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया और फिर नगर मे लाउडस्पीकर द्वारा मुनादी कराई और स्वयं दूकान दूकान जाकर बुधवार बंद को सफल बनाने की अपील की । सभी गल्ला किराना व्यापारियों ने साथ दिया और बुधवार को अपना कारोबार बंद रखा। 


इस बंद की सफलता से गल्ला किराना व्यापारी बड़े प्रसन्न और उत्साहित हुए तथा बुधवार शाम को मदनपुर गढ़ मार्ग में घुटिया स्थित विरानी रिसार्ट मे स्नेह मिलन का आयोजन किया।

उल्लेखनीय है कि गल्ला किराना व्यापारी संघ नगर का सबसे पुराना व्यापारी संघ है और अपनी एकजुटता के कारण दूसरे व्यापारियों के लिए मिशाल बना हुआ है। 




टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।