थवाईत तंबोली महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

 

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत


गत रविवार को थवाईत तंबोली महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव आयोजित किया गया।

ब्राह्मण पारा स्थित हैप्पी भवन में संपन्न हुए उक्त समारोह मे समाज की महिलाओं द्वारा विविध खेल प्रतिस्पर्धा के साथ ही मनोरंजन के छोटे छोटे कार्यक्रम रखे गए थे । जिसमें माचिस डिबिया मे हरे रंग की वस्तुओं को अधिक से अधिक भरना तथा एक मिनट मे अधिक से अधिक माला पहनने का प्रतिस्पर्धा रोचक था। इस दोनों प्रतिस्पर्धा मे श्रीमती गायत्री थवाईत ने जीत हासिल की ।


सावन महोत्सव को सार्थकता प्रदान करते हुए समाज की महिलाएं हरे साड़ी के संग श्रृंगार के साधनों मे भी हरे रंग की चुड़ियां ,बिंदी आदि का उपयोग करते हुए उपस्थित थी।समारोह के दौरान एकल नृत्य एवं समूह नृत्य मे भी महिलाओं ने भागीदारी निभाई। तथा झूले का आनंद उठाया।


इस अवसर पर श्रीमती माया तंबोली,गायत्री थवाईत,सीमा थवाईत, कविता थवाईत, ऋचा थवाईत , गीता थवाईत, खुशबू थवाईत,भगवती थवाईत, शांति थवाईत,किरण थवाईत,उतरा थवाईत, सुशीला थवाईत,चंपा थवाईत, नमिता थवाईत,सुमन थवाईत, कृष्णा थवाईत, सुनीता थवाईत, माया थवाईत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।