नगर की राजनीति मे इतिहास रचा है भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत (चाबू) ने

                   जन्मदिवस पर विशेष 

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत 

 आज भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत (चाबू) जी का जन्मदिवस है.उनका यह पैंतालिस वां जन्मदिवस खास मायने रखता है क्योंकि संतोष थवाईत ने एक ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर आसीन होकर नगर के राजनैतिक संगठन के इतिहास मे एक नया अध्याय लिखा है तो दूसरी ओर उनके भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा को नगरपालिका मे अध्यक्ष के साथ पूर्ण बहुमत के पार्षद भी मिले .

राजनीति दल के अध्यक्ष का इतिहास..

नगर मे कांग्रेस हो या भाजपा आज तक किसी भी राजनैतिक दल के नगर अध्यक्ष रहे व्यक्ति के बेटे नगर अध्यक्ष नहीं बने हैं . लेकिन संतोष थवाईत के पिता स्व.देवराम थवाईत 1990 मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रहें हैं .उस समय अविभाजित मध्यप्रदेश मे भाजपा की सरकार थी और सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री थे .और आज संयोग देखिए कि पैंतीस वर्ष पहले भाजपा सरकार के समय जिनके पिता भाजपा मंडल अध्यक्ष रहें हैं आज उनके बेटे संतोष थवाईत भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं और छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार भी है .

नगरपालिका मे बहुमत ....

नगरपालिका परिषद चांपा के इतिहास को देखा जाए तो यहां भाजपा के पालिकाध्यक्ष तो बने हैं और अनुपम श्रीवास्तव के समय पूर्ण बहुमत मिला था उसके बाद  भाजपा को कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला.लेकिन इस बार संतोष थवाईत के मंडल अध्यक्ष रहते नगरपालिका मे भाजपा के अध्यक्ष भी बने और भाजपा को पूर्ण बहुमत भी मिला.

आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके मित्रों द्वारा संतोष थवाईत (चाबू) को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामना दिया जा रहा है .इसी कड़ी मे हम भी भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं . भगवान भोलेनाथ की कृपा उन पर बनी रहे...

आपकी यश-कीर्ति 

            फैले दिग-दिगंत 

जन्मदिवस पर यह, मंगलकामना 

                  करता है "अनंत "

🌹🌹🌹🌹🌹🌹

टिप्पणियाँ

Popular Posts

सुबह हो या शाम ,हर क्षण आनंदित करता है आनंदम धाम यहां होती है वृंदावन के निधिवन की दिव्य अनुभूति आनंदम धाम रिसोर्ट मे है सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आश्रम