भाजपा नगर मंडल की आवश्यक बैठक कल : मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी होगें शामिल

 संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़ /अनंत थवाईत

   भाजपा नगर मंडल चांपा की संगठनात्मक बैठक कल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के भगिनी निवेदिता  सभाकक्ष मे आयोजित की गई है। 

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास महामंत्री राजेंद्र तिवारी एवं महावीर सोनी ने बताया कि दोपहर दो बजे से आयोजित इस बैठक मे विशेष रूप से संगठनात्मक चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध मे वृहद विचार विमर्श किया जाएगा । 

उन्होंने बताया कि इस बैठक में चाम्पा मंडल के समस्त सम्माननीय पदाधिकारीगण, समस्त निर्वाचित जन-प्रतिनिधि/पार्षदगण, समस्त शक्ति केन्द्रों के प्रभारी/संयोजक/पालकगण, समस्त बूथ अध्यक्षगण, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं  जिला के  पदाधिकारीगण, भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा/ के साथ अन्य सभी मोर्चा,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक एवं पदाधिकारीयों को आमंत्रित किया गया है । 

कार्यकर्ताओं से कोविड नियमों का पालन करते हुए समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है ।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।

छात्रों के लिए परीक्षा ही अंतिम मंजिल नहीं है - श्रीमती अंजना सिंह परिहार बोर्ड परीक्षा के समय छात्रों में उत्पन्न तनाव को शिक्षक पालक मिलकर दुर करें।