महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/ अनंत थवाईत

मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन सिवनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेन्द्र नामदेव तथा सरपंच श्रीमती लखेकुमारी चंद्र कुमार राठौर पंच गौरी नामदेव के आतिथ्य मे हुए इस गरिमामय समारोह मे पंचायत क्षेत्र के मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को शाल और श्रीफल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया ।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहता है इसलिए मितानिन दिवस पर उनका सम्मान किया गया । 



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।