नगर के 144 अति विशिष्ट लोगों ने पालिकाध्यक्ष के पांचों प्रत्याशियों को नकारा ..


संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत 


नगरपालिका के चुनाव संपन्न हो चुके हैं . लोगों के बीच जीतने और हारने वाले की चर्चा खुब हो रही है . लेकिन उनकी चर्चा नहीं हो रही है जिन्होंने पांचों प्रत्याशियों को नकार दिया.

चुनाव मे मतदाता अपने मनपसंद के प्रत्याशी चुनते है . लेकिन कुछ मतदाता ऐसे होते है जो चुनाव मे उतरे सभी प्रत्याशी को अयोग्य मानते है .और उन्हें अपना वोट नहीं देते.

चांपा नगरपालिका के चुनाव मे भी ऐसा ही हुआ.यहां पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रदीप नामदेव,कांग्रेस से राजेश अग्रवाल,हमर राज पार्टी के भोला शंकर गोंड़ और निर्दलीय के रूप मे उपकार सिंह ढिल्लों तथा उमाकांत देवांगन मैदान में थे. लेकिन नगर के 144 लोगों ने पांचों प्रत्याशी को नकार दिया और उन्हें अयोग्य मानते हुए अपना वोट नोटा मे दे दिया .

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।