भाजपा महामंत्री राजेंद्र तिवारी ने भाजपा की जीत पर पालिकाध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई देते हुए, कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार.. संगठन मे बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी राजेन्द्र तिवारी तैयार.

 संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत


भाजपा नगर मंडल के महामंत्री राजेंद्र तिवारी ने नगर मे भाजपा की जीत पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव के साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए चुनाव मे सक्रिय रहे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है . महामंत्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक और समर्पित भावना के साथ चुनाव मे कार्य करने के परिणाम स्वरूप नगरपालिका चांपा मे भगवा लहराया है .

नगरपालिका चुनाव के दौरान मिले अनुभवों को साझा करते हुए भाजपा महामंत्री राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि संजय नगर रेल लाइन के इस पार हमेशा कांग्रेस का वर्चस्व रहा है लेकिन इस बार सामूहिक रूप से संगठित होकर चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हुआ और रेल लाइन के इस पार तथा उससे लगे पांच वार्ड मे भाजपा को सफलता मिली है .

उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र तिवारी गत पांच वर्षों के अधिक समय से नगर महामंत्री का पद संभालें हुए हैं .रेल लाइन उस पार भोजपुर क्षेत्र मे उनका निवास है .इस कारण उस क्षेत्र मे राजेन्द्र तिवारी की मेहनत रंग ला रही है . और उनके प्रभाव से भाजपा मजबूत हो रही है .इस बार के नगरपालिका चुनाव परिणाम मे  उनके प्रभाव वाले क्षेत्र मे कांग्रेस का पराजय और भाजपा का विजय पताका फहराना इस बात का प्रमाण है .चुनाव के दौरान भी महामंत्री होने के नाते हर बैठक का कुशलता से संचालन करते हुए राजेन्द्र तिवारी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते रहें है .

नगरपालिका चुनाव के पहले भाजपा संगठन चुनाव मे राजेन्द्र तिवारी मंडल अध्यक्ष बनते बनते नहीं बन पाए थे ,लेकिन अब चुनाव पश्चात भाजपा पदाधिकारियों का चयन होगा तब निश्चित रूप से राजेन्द्र तिवारी को संगठन मे बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है .

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।