दिल्ली मे आयोजित भारत टेक्स 2025 मे शामिल हुई चांपा की दो बेटियां ,अनुभव साझा करते हुए कहा भारत टेक्स भारत की वैश्विक शक्ति को प्रदर्शित करता है

 संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत 

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंंट करती सिमरन और नैनसी 

पिछले दिनों दिल्ली के भारत मंडपम मे भारत टेक्स का आयोजन हुआ.वैश्विक स्तर पर भारत के कपड़ा उद्योग को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित इस भारत टेक्स को चांपा की दो बेटियों कु .सिमरन पाण्डेय एवं कु.सिमान (नैनसी)  पाण्डेय करीब से देखा. उन्होंने बताया कि दिल्ली मे आयोजित इस भारत टेक्स के आयोजन का वैश्विक स्तर पर काफी प्रभाव दिखा.कपड़ा उद्योग से जुड़े कच्चे माल से लेकर उत्पादन तक सभी जानकारियों के साथ ही भारत टेक्स मे विविधता भी दिखी . सम्मेलनों और वस्तुओं के प्रदर्शन के साथ साथ सांस्कृतिक छटा भी बिखेरते विविध आयोजन भारत टेक्स की विशेषता थी .

उल्लेखनीय है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमरवा के प्रधान पाठक सुरेश पाण्डेय एवं भाजपा नेत्री संगीता पाण्डेय की ये दोनों बेटियां जवाहरलाल नेहरू गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदर नगर हिमाचल प्रदेश अध्ययन कर रही है . और इनके कालेज द्वारा शैक्षिण भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसी आयोजन के तहत कु.सिमरन पाण्डेय और सिमान (नैनसी) पाण्डेय अपने कालेज के प्रतिनिधि मंडल मे शामिल थे . शैक्षणिक भ्रमण के तहत उन्होंने भारत टेक्स के आयोजन की विविधता विशेषता और वैश्विक स्तर पर बाजार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता आदि बातों को करीब से देखा और समझा.




सिमरन पाण्डेय और सिमान (नैनसी) पाण्डेय ने बताया कि, जब वे भारत टेक्स मे शामिल होने पहुंचे तब वहां केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट भी हुई.चूंकि गिरिराज सिंह केन्द्रीय कपड़ा मंत्री हैं और इस बार का भारत टेक्स कार्यक्रम मुख्य रूप से टेक्सटाइल उद्योग से संबंधित था इस कारण गिरिराज सिंह पूरे आयोजन की बारीकियों को देख रहे थे इसी दौरान शैक्षणिक भ्रमण मे आए छात्रों से उनकी भेंट हुई उन्होंने छात्रों का हौसला आफजाई किया.



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।