शिकसा संगीत संध्या का हुआ आयोजन

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत 


  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार मैथिल के उपस्थिति व श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल फाउंडेशन के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

  कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना प्रतिभा पंतवाने शिक्षक बिजली नगर भिलाई व राजगीत कुसुम अग्नेकर शिक्षक बिजली नगर भिलाई ने प्रस्तुत कर किया ।

 सर्वप्रथम संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" 'ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला ।

प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने निरंतर कार्यक्रम करते रहने के लिये संयोजक देवांगन का तारीफ करते हुए   बधाई दिया।

 महिला प्रकोष्ठ के प्रातांध्यक्ष नीता त्रिपाठी ने संगीत संध्या के आयोजन पर विचार रखते हुए शिकसा के विस्तार पर बात रखी।बिलासपुर के दिनेश दुबे ने भी अपना विचार प्रगट किया ।

 मुख्य अतिथि श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल ने शिकसा संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही निरंतर कार्यक्रम आयोजन करने के लिए पूरे टीम को बधाई दिया।

 कार्यक्रम में राखी चौधरी शिक्षक कोलिहापुरी, देवेंद्र कुमार बंछोर व्याख्याता सिरसा कला पाटन, शिवकुमार निर्मलकर CAC  नारधा दुर्ग, संगम वर्मा बी.एस.सी. पाटन दुर्ग, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी दुर्ग आदि ने गीत संगीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।