छत्तीसगढ़ के सीधे साधे लोगों को धर्मांतरित होने से रोका जाए : लोकसभा मे नियम 377 के तहत सांसद अरुण साव ने उठाया धर्मांतरण का मामला

 

संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/ बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत

                              सांसद अरुण साव 

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के सीधे साधे लोगों को प्रलोभन देकर सुनियोजित तरीके से धर्मांतरित किया जा रहा है । केन्द्र सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाना चाहिए । 

लोकसभा मे सदन की कार्यवाही के दौरान नियम 377 के तहत सांसद अरुण साव ने धर्मांतरण का  मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के बस्तर तथा सरगुजा के वनांचल क्षेत्रों मे आदिवासियों की बहुलता है । आदिवासियों के भोलेपन का फायदा उठाकर उन्हें धर्मांतरित किया जा रहा है । केन्द्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए । धर्मांतरण को रोकने के ठोस उपाय करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।