विधायक चंदेल की विशेष उपस्थिति मे भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई , गुरुओं का सम्मान किया गया

 संवाद यात्रा/जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़/अनंत थवाईत

जांजगीर स्थिति भाजपा जिला कार्यालय मे आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई ।इस बैठक मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा के रीढ़ की हड्डी के रुप मे जाने जाने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को नारायण चंदेल ने संबोधित किया । 


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमों  जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमों के पदाधिकारिगण व सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के बीच गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुदेव पदमेश शर्मा, राजू महराज, ओमप्रकाश तिवारी सहित उपस्थित गुरुजनों का सम्मान भी किया गया।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।