कांग्रेस सरकार पर चांवल घोटाले का आरोप लगाते विधायक के नेतृत्व मे राशन दुकान के सामने धरना प्रदर्शन

 


(चांपा -संवाद यात्रा /अनंत थवाईत)

गत आठ अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोटाडबरी तालाब पारा वार्ड न. 16 में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के सामने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश महामंत्री माननीय नारायण चंदेल जी के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया गया। विधायक नारायण चंदेल ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले चांवल को पात्र हितग्राहियों को कांग्रेस सरकार नहीं दे रही है।

 इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम ख़ूबवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास महामंत्री राजेन्द्र तिवारी , वार्ड पार्षद कामेश्वर धैर्य ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रितेश खांडेकर  भाजयुमो नगर मंत्री अमर देवांगन बूथ अध्यक्ष पटेल  व वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।