14 सितंबर को निराला साहित्य मंडल चांपा द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन।

 


( चांपा संवाद यात्रा)  साहित्य जगत में अग्रणी नगर एवं जिले के साहित्यिक संस्थान निराला साहित्य मंडल एवं निराला साहित्य महिला मंडल चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर मंगलवार को सायं 4:00 बजे से हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र बाजपेयी के संयोजकत्व में डी बी वेंचर्स कार्यालय गौरव पथ  में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला साहित्य मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल करेंगे। हिंदी दिवस पर प्रमुख प्रवक्ता पंडित  हरिहर प्रसाद तिवारी मुख्य संरक्षक निराला साहित्य मंडल होंगे।

मंडल के प्रधान सचिव रविंद्र कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए हिंदी दिवस कार्यक्रम में नगर के समस्त साहित्यिक संस्थानों, लायनेस क्लब, निराला मंडल के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।