विकासखंड बम्हनीडीह में संभागीय बिलासपुर सहायक संचालक सुधीर सराफ का आकस्मिक विद्यालय भ्रमण/ अवलोकन
(चांपा संवाद यात्रा ) संभागीय कार्यालय बिलासपुर के सहायक संचालक सुधीर सराफ जी का अपने विभागीय भ्रमण के दौरान संकुल केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में 29 सितंबर को आगमन हुआ। इस अवसर पर बम्हनीडीह ब्लॉक के कर्मठ बीआरसी हीरेंद्र बिहार जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
अपने शासकीय सेवा में व्याख्याता गणित के रूप में प्रथम नियुक्ति संस्था में आकर पुराने नए सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। विद्यालय की साफ-सफाई, रंग रोगन, दिवाल चित्र, पोस्टर एवं सभी कक्षाओं में मौजूद शिक्षकों छात्रों की उपस्थिति, सभी छात्र छात्राओं के द्वारा मास्क का उपयोग करने, कोविड-19 का पालन करने,अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था को देखकर अत्यंत खुश हुए, और उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी मैडम की प्रशंसा किए।
निरीक्षण के तहत् सहायक संचालक महोदय जी के द्वारा कक्षा में उपस्थित होकर बच्चों से रूबरू हुए और उन्हें अपने अत्यंत प्रभावशाली उद्बोधन के द्वारा शिक्षा की महत्ता पर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान किए।
इस दौरान सहायक संचालक सुधीर सराफ ,बीआरसी हीरेंद्र बेहारजी, प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जी के द्वारा नव निर्माणाधीन शासकीय हायर सेकेंडरी भवन का निरीक्षण भी किया गया। सहायक संचालक के निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य भास्कर शर्मा, व्याख्याता रमाकांत साव, व्याख्याता आरपी मरकाम सहित विद्यालय परिवार उपस्थित थे।
उक्त जानकारी व्यावसायिक शिक्षक रविंद्र कुमार द्विवेदी ने दी है।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें