भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक, पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के असमायिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्ति की - विधायक चंदेल ने
स्व युद्ध वीर सिंह जूदेव
( जांजगीर-चांपा संवाद यात्रा ) छ.ग. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर चांपा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल ने दुख व अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
विधायक श्री चंदेल ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की वे युवा व ऊर्जावान राजनेता थे उन्होंने व उनके पूरे परिवार ने सदैव भाजपा की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की। उन्होंने अपने जीवन काल में आम आदमी के लिए लड़ाई लड़ी। इसी के साथ ही विधायक श्री चंदेल ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा इस दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिवार व स्नेहीजनों को प्रदान करे।
विधायक नारायण चंदेलइसके साथ ही जांजगीर चांपा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, अकलतरा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री द्वय पुरुषोत्तम शर्मा, कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, गुलाब सिंह चंदेल, श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्रीमती उषा राठौर, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जांजगीर नैला नपाप के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, श्रीमती मालती देवी रात्रे, नगर मंडल अध्यक्ष एवं नापाप के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चांपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, राजशेखर सिंह कृष्ण कुमार सिंगसर्वा, बद्री केशरवानी, ठा. दिनेश सिंह, ओम प्रकाश सोनी, अमरनाथ सोनी, अरुण झाझरिया, धर्मेंद्र शर्मा, नवीन राठौर सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पूरे अंचल, क्षेत्र व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा सभी लोगों ने उन्हें एक संघर्षशील राजनेता बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें