छत्तीसगढ़ सरकार गोबर खरीदने वाली विश्व की प्रथम सरकार है -राजेश्री महन्त रामसुंदर दास जी

 

संवाद यात्रा / जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ / अनंत थवाईत




(जांजगीर-चांपा ) छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दिनांक 4 सितंबर 2021 को जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे इसके तहत उन्होंने नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अकलतरी में गौठान का निरीक्षण किया इसमें विशेष रुप से छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से डॉक्टर जैन, जांजगीर के अनुविभागीय अधिकारी, नवागढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एवं नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। अकलतरी पहुंचकर राजेश्री महन्त जी ने सबसे पहले गौठान स्थल में स्थित माता दुर्गा जी के मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात उन्होंने शेड निर्माण का भूमि पूजन किया और वृक्षारोपण करने के पश्चात गौठान का निरीक्षण किया। महिला स्व सहायता समूह की माताओं एवं ग्राम के सरपंच, सचिव, गौठान समिति के अध्यक्ष आदि से उन्होंने भेंट मुलाकात की। ग्राम वासियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार विश्व के उन भाग्यशाली सरकारों में से एक है जिसने ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर खरीदना प्रारंभ किया है। गोबर खरीदी करने वाला यह विश्व का प्रथम सरकार है, किसी भी व्यक्ति ने इसके पूर्व सपने में भी नहीं सोंचा था कि कभी गोबर भी बिकेगा, जब पहले- पहले यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू की तब प्रतिपक्ष के कुछ लोगों ने इस पर तंज कसा और यहां तक कहा कि गोबर को राजकीय चिन्ह घोषित कर दिया जाना चाहिए लेकिन अब केवल राज्य की सरकारें ही नहीं केंद्र की सरकार ने भी गोबर के महत्व को समझा है केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी ने अपने बयान में कहा था कि गोबर से पेंट बनाएंगे इसे उन्होंने ₹5 किलो करने की बात की जो स्वागत योग्य कदम है! उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा, बहुत सुंदर गौठान का निर्माण आप सभी ने मिलकर किया है! अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रधान ने इसे आदर्श गौठान के रूप में विकसित करने की बातें हम सबके बीच में की है जो स्वागत के योग्य है। गौ माता की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भविष्य में उन स्थानों पर भी गौठान बनाए जाएंगे जहां वर्तमान में इसकी कमी है। लोगों को अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय महन्त जी के आगमन से हमारा उत्साह बढ़ा है इसे और भी उन्नत करने का प्रयत्न हम करेंगे जिलाधीश महोदय का मुझे आदेश मिला है इसे आदर्श गौठान बनाएंगे। लोगों को जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद सदस्य कमलेश सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से डॉक्टर अमित जैन, वीरेंद्र तिवारी, सरपंच अश्वनी कश्यप, सचिव पुष्पराज सिंह चंदेल, रूद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेश शर्मा, रामखिलावन तिवारी, रोशन लाल कश्यप, दयानंद कश्यप, पूर्व सरपंच रामनाथ कश्यप, नायब तहसीलदार अतुल वैष्णव मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवागढ़, प्रमोद सिंह, किशोर सिंह, राजेश सिंह, बबलू सिंह, अरविंद मिश्रा, विकास शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक दुबे, पंचराम यादव, पवन अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, विजय शर्मा राजेश्वर तिवारी सहित पुलिस प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राजेश्री महन्त जी महाराज ग्राम बनारी में जगदीश तिवारी एवं जांजगीर में स्वर्गीय गिल्लू महाराज के शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की प्रेस को जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने दिया।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

सुबह हो या शाम ,हर क्षण आनंदित करता है आनंदम धाम यहां होती है वृंदावन के निधिवन की दिव्य अनुभूति आनंदम धाम रिसोर्ट मे है सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आश्रम