लापरवाही की सारी हदें पार कर गए अधिकारी।जिले में गोधन न्याय योजना फ्लॉप होने के कगार पर। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर।सालभर बाद भी बलौदा ब्लॉक के जाटा गौठान का नहीं हुआ क्यूआर कोड जनरेड।

संवाद यात्रा  / जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ / अनंत थवाईत




                   श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर 

 बहेराडीह। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुआ घुरवा व बाड़ी योजना का जिले में लापरवाह अधिकारियों के द्वारा उड़ाए जा रहे  मजाक को सुनकर  शायद आप भी भौचक रह जाएंगे। गोधन न्याय योजना लागू हुए सालभर बीत गए। मगर बलौदा ब्लॉक के जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान का वर्मीकम्पोस्ट जैविक खाद स्व सहायता समूह की महिलाएं कहाँ बिक्रय करेंगी। अभी तक तय नहीं हो सका है। गोधन न्याय योजना में अधिकारियों की घोर उदासीनता लापरवाही खुलकर सामने आई है।  इस मामले की जानकारी तत्कालीन कलेक्टर यशवंत कुमार को दी गई थी। उसके बाद भी  यहाँ के गौठान में भुवनेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मीकम्पोस्ट के ऑनलाइन विक्रय हेतु क्यूआर कोड जनरेट नहीं किया गया है।  फिर भी अभी तक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होना समझ से परे हैं। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में स्व सहायता समूह के द्वारा उत्पादित वर्मीकम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट की विक्रय होने के बाद  जिले के अधिकतर गांव के समूह की समूह की महिलाएं राशि भुगतान के लिए जनपद कार्यालयो का चक्कर काट रही हैं। वही कई गौठान में वर्मीकम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट का ढेरी लगा हुआ है जिसे बेचने के लिए महिलाएं परेशान हैं। जिला मुख्यालय से लगे मॉडल गौठान खोखरा पुटपुरा किरीत के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि कृषि विभाग और उद्यान विभाग ने कुछ खाद खरीदी है लेकिन राशि भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। वहीं बड़े पैमाने पर खाद तैयार है। जिसे लेने वाले कोई नहीं है। प्रशासन के इस तरह की रवैय्ये से परेशान जिले के स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने आप को छले महसूस कर रही हैं। यहाँ के महिलाओं ने बताया कि गौठान में 13 महीने से वर्मीकम्पोस्ट बनाने का काम मिला तो है लेकिन अभी तक 1 रुपये की आमदनी नहीं हुआ है। जिससे परिवार से हमेशा ताना सुनना पड़ रहा है।  

  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गौठान समिति के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा जिले के प्रभारी मंत्री ने सभी ब्लाकों के गौठान के सफल संचालन के लिए गौठान समिति का अध्यक्ष का अनुमोदन किया है। इस अध्यक्ष पद के लिए पंचायत से सालभर पहले सूची मंगाई गई थी। बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटा के आश्रित ग्राम बहेराडीह के गौठान का अध्यक्ष गांव के ही प्रताप सिंह गोंड़ का प्रभारी मंत्री ने अनुमोदन किया था। मगर इन्होंने अध्यक्ष पद से तकाल इस्तीफा दे दिया। उसके बाद पंचायत ने ग्राम सभा में प्रताव पारित कर संतोष यादव वल्द स्व जगन्नाथ का नाम जनपद पंचायत बलौदा के सीईओ को भेजा गया।लेकिन सालभर बाद भी यहाँ पर गौठान समिति में अध्यक्ष पद खाली है। जबकि यह गांव छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत का विधानसभा क्षेत्र में आता है लेकिन बलौदा जनपद के अधिकारी राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की किस प्रकार खुलेआम मजाक उड़ा रहे हैं। यह किसी से छिपी नहीं है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार की यह योजना कागजों तक सिमट कर  गई है गौठान समिति की बैठक।। गौठान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक माह गौठान समिति का बैठक होना था। मगर सचिव अपने घर बैठे गौठान समिति की बैठक रजिस्टर में सम्पन्न कर लेता है। इसकी जानकारी सभी जनपद सीईओ को है लेकिन कभी भी गौठान में समिति की बैठक लेने सचिव को लिखित रूप में निर्देश जारी नहीं किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए कहा की दो दिन में नहीं सुलझा मामला तो होगी उच्च स्तरीय शिकायत।। जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटा के आश्रित ग्राम बहेराडीह का गौठान जनभागीदारी से संचालित हो रही। यहाँ के ग्रामीण गौठान के प्रति जागरूक हैं। दो दिवस के भीतर यदि इस गौठान का क्यूआर कोड जनरेट नहीं होता। गौठान का अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती है तो जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों के साथ रायपुर जाकर  ग्रामीण  राज्य कृषि उत्पादन आयुक्त,सचिव डॉ एम गीता से मुलाकात कर लिखित रूप में शिकायत करने का निर्णय लिया है।

 स्व सहायता समूह की महिलाएं सचिव के कार्यशैली से परेशान है । गौठान के वर्मीकम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट के विक्रय हेतु क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए एक बार नहीं बल्कि बार बार कहते हुए मैं थक गई हैं। फिर भी मैंने अपने स्तर पर कोसमन्दा सोसायटी में यहाँ के खाद को भेजवाया गया। वहाँ के सचिव के कार्यशैली से मैं परेशान हूँ। ए डी दीवान प्रभारी वरिष्ट कृषि अधिकारी बलौदा।अभी तक नहीं मिला है कोड नंबर।।जमुना सिंह नेताम सचिव जाटा बहेरडीह गौठान के जैविक खाद को ऑनलाइन विक्रय हेतु क्यूआर कोड नंबर  के लिए प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक कोड नंबर नही मिल पाया है।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

सुबह हो या शाम ,हर क्षण आनंदित करता है आनंदम धाम यहां होती है वृंदावन के निधिवन की दिव्य अनुभूति आनंदम धाम रिसोर्ट मे है सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आश्रम