संयुक्त शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, "सहायक शिक्षक के मुख्य मांग वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति" के लिए रायपुर में होगा जंगी प्रदर्शन।सफलता हेतु एकता जरूरी, एकता का प्रयास करेगा संघ।

 संवाद यात्रा / जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ / अनंत थवाईत

 


चांपा - छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक दिनांक 20 अगस्त 2021को संघ के प्रांताध्यक्ष  केदार जैन की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार संपन्न हुआ। जिसमें संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए और अपने विचार व प्रस्ताव रखें। बैठक में सभी पदाधिकारियों के द्वारा सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति को मुख्य मांग के रूप में स्वीकार करते हुए, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने के इस एकसूत्रीय मांग पर आगे चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। यह मांग सरकार के जन घोषणा पत्र में भी शामिल है जिसे पूरा करने का वायदा किया गया हैं। इसके लिए जल्द ही राजधानी रायपुर में एक बड़ा जंगी प्रदर्शन कर सरकार को आगाह किया जाएगा, जिसके तिथि की घोषणा शीघ्र ही प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी द्वारा किया जाएगा। उसके साथ ही एक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिसे सरकार के द्वारा गंभीरता से नहीं लेने और मांग को अनदेखा करने की स्थिति में आगामी जनवरी 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित समस्त पदाधिकारियों ने माना कि सफलता के लिए एकता जरूरी है। इतिहास गवाह है, एक होकर अनिश्चितकालीन आन्दोल से ही सफलता मिला हैं।एक दिन का आंदोलन करना, ज्ञापन कार्यक्रम अलग बात हैं। लेकिन अनिश्चतकालीन सफल आंदोलन एका से ही सम्भव हैं। वर्तमान परिदृश्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन किसी भी एक संघ के बूते असंभव हैं। और जो इसका दावा करता है वह निश्चित ही आम शिक्षक एलबी संवर्ग को धोखा देकर उसके भवना से खेल रहा है। इस बात को संघ के द्वारा स्वीकार करके निर्णय लिया गया कि धरातल में प्रभावी व समान विचारधारा के संघो से चर्चा कर एकता का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही एकता बैठक आहूत किया जाएगा। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी द्वारा इसका पहल करते हुए सभी प्रांताध्यक्षो से चर्चा करेंगे, जिसका शीघ्र असर भी दिखेगा।

आज के बैठक में शामिल  पदाधिकारी 

सर्व श्री केदार जैन (प्रांताध्यक्ष), श्रीमती ममता खालसा (प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), ओम प्रकाश बघेल(कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष), अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, नरोत्तम चौधरी, माया सिंह (प्रांतीय उपाध्यक्ष), ताराचंद जयसवाल (कोषाध्यक्ष), प्रांतीय पदाधिकारी - राहुल सिंह ठाकुर, श्यामाचरण डनसेना, मनोज मिस्त्री, बसंत यादव, गोपेश साहू, कार्तिक गायकवाड, विजय राव, श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा, शहादत अली, राकेश शुक्ला, अमित दुबे, मुकुंद उपाध्याय, कमलेश गावड़े,माहिर सिद्दीकी आदि।

जिला अध्यक्ष 

विजय धृतलहरे (महासमुंद), राजकमल पटेल (रायगढ़), नित्यानंद यादव (कोरबा) अरुण जयसवाल (बिलासपुर) सचिन त्रिपाठी (सूरजपुर) संतोष तांडे (जशपुर), मोहन लहरी (मुंगेली), के.डी. वैष्णव (कवर्धा), मोहम्मद तबरेज खान (पेंड्रा), संजय महाडिक (गरियाबंद), अशोक गोटे(कांकेर), कौशल नेताम(कोंडागाँव), नीलेश रामटेके (राजनांदगांव), हरीश सिन्हा (धमतरी),  शरद राठौर कार्यकारी जिलाध्यक्ष (जांजगीर चांपा), प्रदीप साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष (रायपुर)

अन्य पदाधिकारी 

कार्तिक चौहान, सूरज कश्यप, भुवनेशवर सिंह, गिरवर यादव, श्रीमती गोमती यादव, नारायणी कश्यप, विनय शुक्ला, नीलाम्बर नायक, डमरू मरकाम, पवन कुलदीप, सौरभ पटेल, रामदेव कौशिक, रेखुराम साहू आदि।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

सुबह हो या शाम ,हर क्षण आनंदित करता है आनंदम धाम यहां होती है वृंदावन के निधिवन की दिव्य अनुभूति आनंदम धाम रिसोर्ट मे है सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आश्रम