बेरियर चौक गेमन पुल एवं रेल्वे स्टेशन मार्ग मे होती है मेंढक दौड़ ....

 

संवाद यात्रा / जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ / अनंत थवाईत

 


 चांपा-; जब आप अपने दो पहिया तीन पहिया या चार पहिया वाहनों से जांजगीर से चांपा आएंगे या चांपा से जांजगीर जाएंगे तो आपको बेरियर चौक गेमन पुल के पास मेंढक दौड़ मे शामिल होने मजबूर होना पड़ेगा । इसी तरह लोक निर्माण विभाग कार्यालय से लेकर रेल्वे स्टेशन के सामने सड़क पर भी मेंढक दौड़ होती है ।

दरअसल ये दोनों स्थानों की सड़कों का बहुत बुरा हाल है । और इस पर चलने वालों का तो हाल बेहाल है ।  इस सड़क पर वाहन चालकों का उछल उछल कर आना  जाना देखकर कहा जा सकता है कि यहां मेंढक दौड़ होती है लेकिन मेंढकों की नहीं बल्कि वाहनों के बीच मेंढक दौड़ होती है । 





टिप्पणियाँ

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।