जनता पुकार रही है .....! सोए हैं महंत जी और सोए हैं बघेल मैदान मे उतरो आदरणीय अजगले और आदरणीय चंदेल



जनता पुकार रही है (कविता)


चांपा की सड़कों के गड्ढों मे 

      रोज होता हादसों का दर्दनाक खेल.

सोए है आदरणीय महंत जी 

      और सोए हैं आदरणीय बघेल.

इनको हमें जगाना है 

      मैदान मे उतरो ,सामने आओ 

आदरणीय सांसद अजगले,

     और आदरणीय विधायक चंदेल.

लोगों का हाथ पैर टूट रहा है 

        अब सब्र का बांध टूट रहा है.

कुछ भी करने को तैयार हैं

          भले ही अब जाना पड़े जेल.

सड़कों मे भरा है पानी 

    अधिकारी भी कर रहे मनमानी 

सुनाते हैं वे आश्वासन की  कहानी

        इन पर भी कस के डालो नकेल.

जनता पुकार रही है 

    उनकी पुकार सुनो अब तो 

आदरणीय सांसद अजगले 

        और आदरणीय विधायक चंदेल.

 अनंत थवाईत चांपा





टिप्पणियाँ

  1. सोये है ही क्यो है कि जगाना पड़े जब नागरिकों के हित के लिए चुने गए है तो हमेशा ततपर रहे और आम जनता को भयावह स्थिति में न आने दे कि उन्हें सड़क पर आना पड़े।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

व्यास कश्यप तो केवल नाम का है असल मे नारायण चंदेल का टक्कर भूपेश बघेल और डा .महंत से है भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चंदेल को छाया मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है ।

छात्रों के लिए परीक्षा ही अंतिम मंजिल नहीं है - श्रीमती अंजना सिंह परिहार बोर्ड परीक्षा के समय छात्रों में उत्पन्न तनाव को शिक्षक पालक मिलकर दुर करें।