झारखंड प्रभारी बनने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने दी पूर्व सांसद कमला पाटले को बधाई...
संवाद यात्रा / जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़ /अनंत थवाईत
चांपा/ पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठनात्मक कार्यो के लिए झारखंड का प्रभारी बनाया गया है । मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने गत तीस जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि की सहमति से यह नियुक्ति की है ।
कमला देवी पाटले को अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रभारी बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है । बधाई देने वालों मे हाथ करघा संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन , व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय। व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनंत थवाईत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति जया गोपाल उपाध्यक्ष श्रीमती कविता थवाईत महामंत्री श्रीमतीअन्नपूर्णा सोनी पूनम राय पार्षद श्रीमती अराधना श्रीवास, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी महावीर सोनी पूर्व पार्षद कृष्णा देवांगन गोविंद देवांगन सुधीर गर्ग पार्षद तथा जिला योजना समिति के सदस्य संतोष सिंह जब्बल युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी राजेश थावाणी नरेंद्र ताम्रकार प्रमोद कुर्रे भवानी गुप्ता आदि शामिल है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा संगठन द्वारा सोलह राज्यों में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है, जिसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले को झारखंड प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही सह प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान को बनाया गया है।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें